महाराष्ट्र से 17 यात्रियों के साथ पहुंची महिला पॉजिटिव मिली, दून में भर्ती
देहरादून में संख्या पहुंची 47, हरिद्वार के सभी 07 मरीज हो चुके ठी
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा आज 93 पहुंच गया है। आज सुबह देहरादून के मेहूवाला से लगे ऋषिविहार निवासी एक 60 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह महिला कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से लौटी थी। महिला के संपर्क में आये परिजनों और अन्य लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इधर, राज्य में संदिग्धों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी इनके सैंपलिंग जारी और रिपोर्ट आनी बाकी है।
राज्य में लॉक डाउन बढ़ाये जाने के साथ कोरोना संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले एक ही दिन तीन ज़िलों में सबसे ज्यादा 9 केस आये। इसके बाद रविवार को ऋषिकेश के अशुतोष नगर में महाराष्ट्र से होटल से लौटा था। आज यानी सोमवार को ऋषि विहार( मेहूंवाला शिमला बायपास क्षेत्र से लगे) में एक 60 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला होम क्वारंटाइन में थी। महिला गत दिवस महाराष्ट्र से बस से 17 और यात्रियों के साथ पहुंची थी। स्पोर्ट्स कॉलेज में थर्मल जांच के बाद होम क्वारंटाइन थी। महिला के साथ पति और अन्य लोग भी आये थे। इसमें कुछ लोग उत्तरकाशी चले गए थे। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। महिला के पति समेत ऋषिविहार आये लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को दून अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। उच्चधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।